ईद मिलन का कार्यक्रम 2 अप्रैल 2025 को विकल्प सामुदायिक केंद्र, नागल माफी में सम्पन्न हुआ, जिसमें हमारे वन गुजर समुदाय व हकदारी गावं के साथियों ने अपनी-अपनी भागेदारी निभाईं हैl

पुरी तरह से ईद मिलन का प्रोग्राम था, इसलिए सभी साथियों ने एक दूसरे को ईद मिलन की मुबारकबाद दी, और सभी साथियों ने माहौल को ख़ुशनुमा बना के रखाl ईद मिलन की खुशियो को दुगुना करने के लिए हमारे बीच अब्दूर रहमान उर्फ सालू, चैयरमैन, नगर पालिका, बेहट आये और सभी साथियों के साथ ईद की दावत को साझा किया, इससे समुदाय के सभी साथियों ने अपने आप को गौरवांवित महसुस कियाl ईद मिलन के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न समुदायों के बीच सामाजिक एकता पर गहन चर्चा भी हुईं। साथियों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से आपसी सौहार्द मजबूत होता है, और सबका सम्मान होता है। यूनियन की इस पहल की तारीफ़ सभी साथियों ने अपने-अपने शब्दों में की है, ओर आगे भी इस तरह के प्रोग्राम लगातर होने चाहिए ऐसी प्रतिक्रिया साथियों की जागरूकता को दर्शाती है कि सभी यूनियन्स के साथी यूनियन की ताकत को समझ रहे है और अपने आप को शिक्षित कर रहे हैl

